तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने दाखिल किया नामांकन

मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने आज मुजफ्फरपुर स्थित आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल पहुंचकर विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन,

मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा, नगर विधायक रंजन कुमार, जदयू मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शौकत अली और जदयू जिला प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य समेत बड़ी संख्या में एनडीए नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अभिषेक झा को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया। वहीं अभिषेक झा ने कहा कि यह नामांकन उनके लिए महज चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि तिरहुत के स्नातकों की अपेक्षाओं, सवालों और उनकी आवाज के प्रति जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प है।

उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वह तिरहुत के मतदाता मालिकों की अदालत में हैं और उनका स्नेह ऊर्जा, विश्वास जिम्मेदारी तथा आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अभिषेक झा ने कहा कि नामांकन आज हुआ है, लेकिन तिरहुत के हर स्नातक की बात पूरी मजबूती के साथ उठाने का संकल्प वह पहले ही ले चुके हैं। नामांकन के साथ ही तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading