मुजफ्फरपुर: ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्रशासन एवं कर्मचारियों की मानवीय पहल

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ तथा हाल के दिनों में तटबंधों के टूटने से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से प्रभावित हजारों परिवारों की सहायता के लिए ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (LNMCBM), मुजफ्फरपुर ने सराहनीय पहल की है।

कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय कर्तव्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने एक दिन के वेतन की राशि बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए देने का सामूहिक निर्णय लिया।

कॉलेज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री श्री नितीश मिश्रा के माध्यम से महाविद्यालय कोष से ₹5,00,000 तथा कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से दिए गए एक दिन के वेतन ₹1,58,279 को मिलाकर कुल ₹6,58,279 की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए समर्पित की गई।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह राशि बाढ़ से प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को पूरी तरह समाप्त करने के लिए भले ही पर्याप्त न हो, लेकिन यह गुरुतर सेवा के पहल के प्रति कॉलेज परिवार की प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक है।

कॉलेज प्रशासन एवं कर्मचारियों ने इस सामूहिक प्रयास को लेकर संतोष और गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

मुख्य बिंदु

  1. संस्थान: LNMCBM, मुजफ्फरपुर
  2. कॉलेज कोष से: ₹5,00,000
  3. कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से: ₹1,58,279
  4. कुल सहायता राशि: ₹6,58,279
  5. उद्देश्य: बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता
  6. दिनांक: 5 अक्टूबर 2026
  7. सहायता: मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading