प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद..वृंदावन में गोपियों संग मुरली बजाते दिखे तेज प्रताप

पटना: तेज प्रताप यादव हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए मसहूर हैं. इन दिनों तेज प्रताप वृंदावन के दौरे पर हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे वृंदावन में मुरली बजाते नजर आ रहे हैं. उनके चारो ओर गोपियां नृत्य कर रही हैं. फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हुई है. तेज प्रताप मुरली बजाते हुए उसके धुन में मग्न हैं.

वंशीवट के दिव्य धाम पर तेज प्रताप

अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि..’वृंदावन के पावन धाम में स्थित वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है. जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे. बांसुरी की मोहक धुन सुनकर गोपियां और भक्त उनकी ओर खिंचे चले आते थे. मान्यता है कि यहीं से भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का संदेश दिया. आज भी वंशीवट श्रद्धालुओं के लिए आस्था, प्रेम और कृष्ण-भक्ति का पवित्र प्रतीक है.’

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भगवान महादेव की पावन नगरी काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बता दें कि तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

सत्ता पक्ष को टैग करते हैं तेज प्रताप

हैरान करने वाली बात है कि जब भी तेज प्रताप यादव कुछ पोस्ट करते हैं तो बिहार सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अमित शाह को जरूर टैग करते हैं.

अपने परिवार से अलग हैं तेज प्रताप

बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने अपने परिवार के साथ अपनी पार्टी राजद से निष्कासित कर दिया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार मिली थी. तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़े थे और इनके और कैंडिडेट चुनाव लड़े थे, लेकिन किसी को कामयाबी हाथ नहीं मिली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading