पीएमसीएच में फिर भिड़े डॉक्टर और मरीज के परिजन

पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल यानी PMCH में एक बार फिर हड़ताल की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, देर रात मरीज के परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच अस्पताल परिसर में मारपीट हो गई है। जिसके बाद यहां हड़ताल हो गया है। देर रात अस्पताल में हड़ताल के बाद सुबह अस्पताल पहुंचने वाले मरीज बेहद परेशान नजर आए। सुबह से ही मरीज के परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है।

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात यहां हुई मारपीट में कुछ डॉक्टरों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चिकित्सकों और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट क्यों हुई? अभी इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि पीएमसीएच में चिकित्सक बेहद नाराज हैं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद यहां हड़ताल हो गया हो। पहले भी कई बार चिकित्सक हड़ताल पर जा चुके हैं। इस हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में भर्ती मरीज या बाहर से आने वाले नए मरीजों को होती है।

चिकित्सक अस्पताल परिसर में अपनी सुरक्षा के मुद्दे को अक्सर उठाते हैं और हड़ताल के दौरान यह उनकी प्रमुख मांगों में से भी एक होता है। मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सकों के साथ मारपीट में कई बार दोनों ही पक्षों के लोगों को गंभीर चोट भी आ चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading