मुजफ्फरपुर से पोल्ट्री कारोबारी का बदमाशों ने किया अ’पहरण, 8 घंटे में पुलिस ने बलिया से सकुशल किया बरामद, 4 कि’डनैपर को किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर : जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट गली से बुधवार को दिनदहाड़े मुर्गी फार्म कारोबारी चंदन कुमार का कार सवार अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद कारोबारी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ले जाकर एक खंडहरनुमा मकान में बंद रखा गया। फिर बदमाशों ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी पत्नी को कारोबारी की पिटाई करते हुए दिखाया गया और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी।

इसके बाद पुलिस की गठित विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कारोबारी चंदन कुमार को घटना के महज 8 घंटों के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। वहीँ मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियो की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी सुरज कुमार उर्फ सुरज कुमार सिंह उर्फ सुरजभान सिंह, सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार, उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र निवासी गौरव सिंह और समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार को एक कार सवार चार बदमाशों द्वारा मुर्गी फार्म कारोबारी का अपहरण कर लिया गया था। अब घटना के महज 8 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से अपहृत कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading