भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना के नजदीक स्थित इस होटल में आपत्तिजनक स्थिति में आठ महिलाओं और सात युवकों को पकड़ा गया. पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा होटल को सील कर दिया गया है.

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल होम में देह व्यापार से जुड़ी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर दो प्रशिक्षु महिला डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने होटल पर छापेमारी कर कार्रवाई की.


