बिहार 14 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, घर से छाता ले कर निकलें

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 और 2 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

औरंगाबाद जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और पड़ोसी राज्य झारखंड के पहाड़ी इलाकों से आ रहे पानी के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय नदियां, विशेषकर अदरी और पुनपुन का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

सितंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

सितंबर की शुरुआत में मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं.आज 1 और 2 सितंबर: कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना।

3 से 5 सितंबर: धूप और उमस भरी गर्मी का असर फिर से बढ़ सकता है।

अगले 7 दिन: पूरे राज्य में बारिश, गर्जन और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है।

एक साथ तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक प्रभावी है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।मुख्य मानसून ट्रफ लाइन सीधे बिहार और पटना के ऊपर से होकर गुजर रही है।

लो-प्रेशर सिस्टम से निकलकर एक अन्य ट्रफ लाइन झारखंड और बिहार के रास्ते दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।राजधानी पटना में दिन के समय तेज धूप और उमस के बाद शाम को मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी पटना में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading