अभिनन्दन लोक कला सम्मान 2026 से सम्मानित हुए बिहार बाल भवन किलकारी के प्रशिक्षक

मुजफ्फरपुर: बिहार बाल भवन (किलकारी) चर्च रोड, जिला स्कूल छात्रावास में अभिनन्दन मुजफ्फरपुर द्वारा अभिनन्दन लोक उत्सव सम्मान 2026 से बिहार बाल भवन किलकारी के प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया. जहां अभिनन्दन संस्थान के सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि बच्चों के विकास में प्रशिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता हैं.

बिहार बाल भवन के बच्चों द्वारा अन्य गतिविधियों के साथ साथ लोक कला संस्कृति के प्रति गहरा लगाव हैं जिस कारण से यहाँ के बच्चें जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर सम्मान प्राप्त करते हैं.

कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि किसी भी देश का विकास वहां की संस्कृति से होती हैं और संस्कृति का विकास लोक संस्कृति से. एक समय में देश कला संस्कृति के मामले में बनारस और कोलकाता की ओर देखता था और बनारस और कोलकाता मुजफ्फरपुर को. अभिनन्दन संस्थान द्वारा लोक उत्सव 2026 के माध्यम से बच्चों, अभिभावक को लोक कला, संस्कृति को बेहतर तरीके से जानने का अवसर प्राप्त हुआ.

प्रमण्डल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार बाल भवन “किलकारी” ‌द्वारा लोक कलाओ का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ द्वारा बच्चों को दिया जाता हैं. कला, संस्कृति, विज्ञान एवं खेल से संबंधित गतिविधियों को संचालित किया जाता हैं. 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चें बाल भवन में नामांकन करवाकर नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं.इस अवसर पर बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुनीमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार,

अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार, प्रियंका चौधरी एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में जयचंद्र कुमार को अभिनन्दन लोक कला सम्मान 2026 से प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक बिहार बाल भवन किलकारी के पूनम कुमारी, अभिनन्दन संस्थान के सचिव प्रभात कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार के हाथों प्रसस्ती पत्र एवं मैडल भेंट कर सम्मानित किया.धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading