मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के संस्कृति कला केंद्र, कच्ची-पक्की, अतरदह में आज ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार डांस प्रदर्शन से जज पॉपिंग डाइम और विशाल कश्यप को मंत्रमुग्ध कर दिया।



कार्यक्रम के आयोजक मनन मेहरा ने कहा कि ‘इंडियाज डांस मुकाबला’ का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।


आयोजन को सफल बनाने में अंशु, आदित्य, सिमरन, दिलीप, आफिया, अजय, रश्मि, विकास, राजा, गौतम सहित एडवांस्ड डांस एकेडमी की पूरी टीम मौजूद रही।


मनन मेहरा ने बताया कि इंडियाज डांस मुकाबला का अगला ऑडिशन 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जो बच्चे आज ऑडिशन में शामिल नहीं हो सके, वे अगले ऑडिशन में पहुंचकर अपना हुनर दिखा सकते हैं और इस बेहतरीन मंच का हिस्सा बनने का मौका हासिल कर सकते हैं।
