बिहार: बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों का आतंक होगा कम, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

पटना : शहर की सड़कों और प्रमुख मोहल्लों में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन नगर निगम की प्रशिक्षित टीम ने शहर के संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई करते हुए डॉग कैचर वाहन की मदद से छह आवारा कुत्तों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें शहर की सीमा से बाहर भेज दिया। निगम की इस कार्रवाई से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देशनगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग वार्डों और मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शहर के कई व्यस्त चौराहों पर कुत्तों के बड़े-बड़े झुंड जमा हो जाते थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था।

कई बार कुत्तों के झुंड अचानक पैदल चलने वालों और बाइक सवारों पर झपट पड़ते थे। इससे घबराकर लोग वाहन से गिर जाते थे और सड़क हादसों का शिकार हो जाते थे। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने अब इस समस्या से निपटने के लिए अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त के मुताबिक, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा।

सड़क हादसों और कुत्तों के काटने की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

भैसासुर मोहल्ले के रहने वाले दामोदर मिस्त्री ने बताया कि शाम होते ही शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में पैदल चलना मुश्किल हो गया था। रात में काम से लौटने वाले दोपहिया वाहन चालकों के पीछे आवारा कुत्तों का दौड़ना आम हो गया था। कई बार कुत्तों से बचने की कोशिश में वाहन चालक नियंत्रण खो देते थे और गिरकर घायल हो जाते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading