मुजफ्फरपुर: शहीद पिंटू सहनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर: गायघाट प्रखंड के भटगामा गांव में शहीद पिंटू सहनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. ब्रह्मानंद सहनी ने शहीद पिंटू सहनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनकी माता एवं चाची को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मानंद सहनी ने सरकार से भटगामा गांव चौक का नाम शहीद पिंटू सहनी चौक करने की मांग रखी। साथ ही गांव में शहीद पिंटू सहनी के नाम पर सामुदायिक भवन और सरकारी स्कूल के निर्माण की मांग की गई।

उन्होंने शहीद पिंटू सहनी की माता को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने तथा इंदिरा आवास उपलब्ध कराने की मांग भी दोहराई। कार्यक्रम में मदन पासवान, नंदकिशोर ठाकुर, लालू सहनी, सत्यनारायण यादव, दिनेश सहनी, राजेश रोशन समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading