मुजफ्फरपुर: समृद्धि फाउंडेशन कार्यालय पर आयोजित गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में पहुंचे नगर विधायक रंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग व युवा साथी।



जहां संध्या में भव्य महाआरती व प्रसाद वितरण भक्तों के बीच की गई। इस दौरान समृद्धि फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति सिंह ने कहा कि इस 10 दिवसीय पूजा का आयोजन में काफी उत्साह उमंग आस्था के साथ गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की जा रही है।


इस दौरान आए हुए सभी अतिथियों को समिति के प्रभात कुमार व स्मृति सिंह द्वारा गणपति बप्पा की पट्टी से सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर फ़ाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ साथ कई लोग मौजूद रहे।


