मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में गणेशोत्सव सेवा परिवार की ओर से पितृतर्पण के अवसर पर विशेष सेवा अभियान चलाया गया। जहां “एक थाली, एक श्रद्धांजलि” पहल के तहत जरूरतमंद और राहगीरों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया।

समिति की ओर से देवी मंदिर, कल्याणी, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, टावर चौक और गरीब स्थान मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।


इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने सेवा का लाभ उठाया। गणेशोत्सव सेवा परिवार के कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।



