किशनगंज: किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार, वह बीते 27 सितंबर को अपनी पत्नी और बच्चों को लाने के लिए पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुंजरिया पश्चिम टोला स्थित अपने ससुराल गया था।

पीड़ित के अनुसार, वह अपनी पत्नी और बच्चों को लाने ससुराल गया था, जहां उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। वहीं, पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें।

थाना अध्यक्ष ने बताया- युवक ने की हैं दो शादियां
मामले को लेकर बहादुरगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला है कि युवक ने दो शादियां की हैं। युवक अपनी पहली पत्नी को लाने उसके घर यानी ससुराल गया था। वहां पत्नी के साथ आपसी अनबन को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है।