सावधान! पटना में आज बजेगा आपातकालीन सायरन, आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी अपील

पटना: बिहार सरकार आपातकालीन स्थितियों में लोगों को अलर्ट कर सके इसके लिए लगातार तैयारी कर रही है. मंगलवार को इसी के तहत आपदा प्रबंधन विभाग के नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से आपातकालीन सायरन प्रणाली तकनीक का परीक्षण किया जाएगा. पटना के न्यू पुनाइचाक स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय में आपातकालीन सायरन प्रणाली अधिष्ठापित की गई है.

निदेशालय की लोगों से अपील

नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोगों से अपील की गई है कि 1:00 से 2:00 के बीच इस आपातकालीन सायरन प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा और इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है. सायरन का परीक्षण इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे लोगों को चेतावनी मिले और किसी तरह के हमले के समय लोग सतर्क हो जाएं.

सायरन परीक्षण से जुड़ी मुख्य बातें

  • समय: दोपहर 1:00 से 2:00 बजे
  • स्थान: न्यू पुनाईचक स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय नियंत्रण कक्ष
  • दायरा: सायरन की आवाज 3 किमी तक सुनाई देगी
  • उद्देश्य: आपातकाल में लोगों को सूचना देना

अफवाहों और भ्रम से बचने की सलाह

नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से यह भी कहा गया है कि सायरन की आवाज सुनकर किसी प्रकार की अफवाह, भ्रम अथवा भय में न आएं, यह आपातकालीन सायरन केवल तकनीकी परीक्षण के उद्देश्य से बजाया जाएगा.

वास्तविक आपदा से संबंध नहीं

इस परीक्षण का किसी वास्तविक आपदा, हवाई हमले, आगजनी, बाढ़, भूकंप अथवा किसी अन्य आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है. कृपया इस मौके पर घबराएं नहीं एवं धैर्य बनाए रखें.

पहले भी हो चुका है ब्लैकआउट अभ्यास

इससे पहले पटना में रात का ब्लैकआउट अभ्यास किया गया था. 14 मई को शाम 7 बजे से 7:15 तक मॉक ड्रिल किया गया था. इस दौरान शहर के 80 प्रमुख स्थानों पर सायरन बजा था. इस दौरान घरों और दुकानों की लाइट पूरी तरह बंद कर दी गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading