आतंक, संघर्ष और प्रेम की अनकही दास्तान लेकर आ रही ‘जिहाद: एक प्रेम कथा’, फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म ‘जिहादी एक प्रेम कथा’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। पराशर इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का पोस्टर अपने गंभीर और रोमांचक अंदाज के कारण ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में चेहरे को काले कपड़े से ढके एक हथियारबंद व्यक्ति को क्रांतिकारी योद्धा के रूप में प्रमुखता से दिखाया गया है। पीछे धुआं, आग, संघर्ष के दृश्य और हथियार लिए लोगों की आकृतियां फिल्म की कहानी में संघर्ष ,तनाव, टकराव और रोमांच की झलक देती हैं।

फिल्म ‘जिहादी एक प्रेम कथा’ को लेकर अशफ़ाक़ अहमद ने कहा कि यह फिल्म अपनी कहानी और प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रेम, संघर्ष और पारिवारिक भावनाओं के विभिन्न पहलुओं को पेश करेगी। फिल्म का फर्स्ट लुक काफी प्रभावशाली है, जो दर्शकों के मन में फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता पैदा करता है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को एक अलग अद्भुत सिनेमाई अनुभव देगी और इसकी कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनेगी।

फिल्म के पोस्टर पर ‘एक प्रेम कथा’ लिखा होना कहानी में प्रेम के भावनात्मक पक्ष की ओर भी संकेत करता है। युद्ध जैसे हालात और प्रेम के बीच का विरोधाभास दर्शकों के मन में फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल पैदा करता है। हालांकि, फिल्म की विस्तृत कहानी और प्रदर्शन की तारीख की जानकारी पोस्टर में नहीं दी गई है।

पोस्टर के अनुसार, फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार हैं। इसके निर्माता भागर्वी तथा सह-निर्माता अमर नाथ और अविनाश पराशर बताए गए हैं। फिल्म के लेखक अभिनव पराशर हैं। फिल्म ‘जिहादी एक प्रेम कथा’ में भोजपुरी सिनेमा के कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में मन्नू कृष्णा, अपर्णा मलिक, अवधेश मिश्रा, फूल सिंह, रूपा सिंह, ललितेश उपाध्याय, शिवांगी सिंह, ऐश्वर्या, राहुल श्रीवास्तव, विजय, राकेश कपूर, मुन्ना सिंह, अर्चना सिंह और देवांती बनर्जी शामिल हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर और रिलीज से जुड़ी अगली घोषणाओं पर रहेगी। फिल्म का शीर्षक और पोस्टर एक योद्धा को प्रेम, संघर्ष और गंभीर सामाजिक विषयों के मेल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। अब देखना होगा कि निर्देशक संजीव कुमार इस कहानी को पर्दे पर किस अंदाज में पेश करते हैं और दर्शकों के बीच फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading