अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर सम्मानित हुए कठपुतली कलाकार सुनील कुमार

मुजफ्फरपुर: नाई परिवार की ओर से किरण श्री विवाह भवन, दिवान रोड, मुजफ्फरपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उर्मिला ठाकुर, बिहार विधान पार्षद व अध्यक्ष बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के हाथों अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस 25 अक्टूबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य चित्रकारों, मूर्तिकारों, संगीतकारों, नर्तकों, लेखकों और सभी विधाओं के रचनाकारों के समाज और संस्कृति में दिए गए योगदान को सम्मानित करना हैं. इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में कनाडाई चित्रकार क्रिस मैक्लूर द्वारा की गई थी.

यह दिन प्रसिद्ध स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है.इस अवसर पर देश दुनियां में विभिन्न कला गैलरी और सांस्कृतिक मंच कलाकारों के कार्यों को प्रदर्शित करते हैं और स्थानीय कलाकारों का समर्थन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ समाजसेवी संजय ठाकुर, दीपक ठाकुर,कवि महेश ठाकुर चकोर,हरि नारायण ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, संजय ठाकुर, अजय ठाकुर राजमंगल ठाकुर मौजूद थे.अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर नाई परिवार, मुजफ्फरपुर द्वारा सम्मानित होने पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को
मुजफ्फरपुर शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार,

वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्ण्ण, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, संरचना आर्ट थिएटर के सचिव सुधीर कुमार, बैजू कुमार प्रधानध्यपाक एवं रंगकर्मी, अरुण कुमार वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनायें दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.