कांग्रेस की होने वाली ‘जन आकांक्षा रैली, पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उत्साहित
रैली को राहुल गांधी करेंगे संबोधित, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं अखिलेश प्रसाद सिंह,
रैली में पांच राज्यों के लोग शामिल होंगे, बिहार कांग्रेस प्रभारी हैं शक्ति सिंह गोहिल, रैली अभूतपूर्व होगी-सदानंद सिंह

तीस साल बाद बिहार में कांग्रेस की बड़ी रैली पटना के गांधी मैदान में होनी है, राहुल गांधी इस रैली में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे…जन आकांक्षा रैली को लेकर तैयारियां जोरो पर है।
रैली से पहले मीडिया से बात करते हुए बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पीएम मोदी को जुमले बाज करार देते हुए राहुल को सच्चे दिल वाला बताया….
शक्ति सिंह गोहिल, बिहार प्रभारी, कांग्रेस
रैली की कमान संभाल रहे राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी मोदी सरकार की शिक्षा,
स्वास्थ्य पर हमला बोलते हुए 3 फरवरी की रैली को ऐतिहासिक होने वाली रैली बताया….
बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सिनियर नेता सदानंद सिंह ने भी जन आकांक्षा रैली को जन जन की आकांक्षा वाली रैली करार देते हुए कहा कि यह रैली अबतक की बिहार की सबसे बड़ी रैली होगी…