किशनगंज/कटिहार: बिहार के किशनगंज और कटिहार में आर्थिक अपराध इकाई की टीम रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. रूबी कुमारी शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान में डीपीओ के पद पर कार्यरत हैं. किशनगंज में छापेमारी के लिए पहुंची ईओयू टीम के डीएसपी जानीफुद्दीन ने इसकी जानकारी दी.

4 ठिकानों पर छापेमारी
डीएसपी के मुताबिक रूबी कुमारी ने बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है. किशनगंज, कटिहार, पटना समेत अन्य जगहों पर इसको लेकर छापेमारी हो रही है. रूबी कुमारी मूलतः कटिहार जिले की रहने वाली हैं और किशनगंज में पदस्थापित हैं.

80 प्रतिशत अधिक संपत्ति का मामला
डीएससी जानीफुद्दीन ने बताया कि, यह आय से अधिक संपत्ति का मामला है. करोड़ों की जमीन खरीदी की बात सामने आ रही है. इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत किशनगंज और कटिहार में छापेमारी चल रही है.

बिहार में एक्शन में है EOU और निगरानी
कटिहार और किशनगंज में छापेमारी के दौरान डीपीओ के ठिकानों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. छापेमारी की खबर मिलते ही इसकी चर्चा तेज हो गयी है.

बता दें कि, बिहार आर्थिक अपराध ईकाइ और निगरानी की टीम लगातार भष्टाचार मामले में कार्रवाई कर रही है.
