बिहार के मधुबनी में ASI का तां’डव, घर में घुसकर बरसाई गो’लियां… 2 ग्रामीणों की मौ’त

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. देर रात घर में घुसे एएसआई ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है.

मधुबनी एएसआई फायरिंग में एक की मौत

इस फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान अशोक यादव (45 वर्ष) और फूलो देवी (40 वर्ष) के रूप में की गई है. फूलो देवी को पेट में गोली लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. रास्ते में उसकी मौत हो गयी. अशोक यादव को सीने और जांघ में गोली लगी थी. इसके अलावे विजेंद्र यादव (45) के गले में और धनिक लाल यादव को पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है.

एसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी

घटना की सूचना पर गांव पहुंचे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली कि बाबूबरही थानाक्षेत्र के बलिराजगढ़ में दुखद घटना हुई है. आरोपी एएसआई पुलिस पिकेट में तैनात था और उसका उस गांव की एक महिला से अवैध संबंध था. इसी वजह से वह बार-बार गांव में जाता था. सोमवार की रात जब वह वहां गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और घर के अंदर बंद कर दिया.

डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर

एसपी के मुताबिक जब आरोपी ने देखा कि लोगों ने उसे घेर लिया है, तो उसने कमरे के अंदर से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी. जैसे ही डायल 112 को इस बड़ी घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. इस गोलीबारी में कुल चार लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया. एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो घायल हैं.

एसपी ने खुद संभाली कमान

मधुबनी के एसपी ने खुद सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की. उन्होंने बताया कि, एक घायल को पैर में, एक अन्य व्यक्ति को गर्दन के पास गोली लगी है. उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक और जख्मियों के परिजनों से पूरी घटना को लेकर बातचीत की है. इसके साथ ही गांव में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

कमरे में बंद होते ही मचा हंगामा

स्थानीय निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि बलिराजगढ़ खुदाई की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक एएसआई गलत इरादे से घर के भीतर घुसा था. एएसआई के घर में घुसते ही पड़ोस की एक महिला को इसकी भनक लग गई. उसने तुरंत साहस दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर घर के बाहर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

खिड़की से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

बाहर लोगों की भीड़ देखकर और खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर आरोपी एएसआई बुरी तरह बौखला गया. भीड़ के डर से आरोपी एएसआई ने अपनी सरकारी रिवॉल्वर निकाली और खिड़की से बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही द्वारा करीब 5 से 6 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. खिड़की से सीधे चलाई गई इन गोलियों की चपेट में आने से बाहर खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.