चित्रगुप्त एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से भक्तिमय माहौल में की गई श्री चित्रगुप्त जी की पूजा

मुजफ्फरपुर: छाता चौक स्थित जय प्रकाश नारायण चौक के समीप चित्रगुप्त एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में आयोजित की गई।

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर आयोजित चित्रगुप्त पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। पूजा के दौरान पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की आराधना की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

एसोसिएशन की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार पूजा का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया तथा दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण हुआ। वहीं, 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से विराट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन में पूजा प्रभारी सत्येंद्र कुमार ‘पिंकू’, उप पूजा प्रभारी आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, सह-कोषाध्यक्ष सर्वजीत प्रियदर्शी, मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश सहित संयोजक राकेश चंद्र सभाट, धीरज कुमार वर्मा,

संजीव कुमार रमण एवं संतोष रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा एवं महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.