अपराधियों ने दी एसपी को चुनौती, लूट के बाद व्यवसायी की हत्या

‘ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शोर मचाया तो अपराधियों ने भीड़ पर फायरिंग कर दी जिसमें एक सब्जी व्यवसायी रंजीत शाह सहित दो लोगों को गोली लग गई. इलाज के दौरान रंजीत शाह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.*

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है. सोमवार की रात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में जहां एक शख्स की मौत हो गई वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

मामला समस्तीपुर चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है जहां बाइक सवार दो की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी लखिन्द्र महतो से 2 लाख रुपए और आभूषण लूट लिए. इसके बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शोर मचाया तो अपराधियों ने भीड़ पर फायरिंग कर दी जिसमें एक सब्जी व्यवसायी रंजीत शाह सहित दो लोगों को गोली लग गई.

गोली लगने के बाद आननफानन में ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पूसा मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया लेकिन एक शख्स की मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टर को नहीं देख कर जख्मी के परिजनों और ग्रामीणों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की. इलाज के दौरान सब्जी कारोबारी रंजीत की मौत पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में हो गई वहीं दूसरे शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. हत्या की ये वारदात तब हुई है जब नई एसपी हरप्रीत कौर को योगदान करना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading