नालंदा. बिहार के नालंदा जिले के बैंक मैनेजर जयबर्द्धन की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। 27 सितंबर को बैंक मैनेजर को अगवा किया गया था।
अपहरणकर्ताओं ने अगवा करने के दिन ही बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 1 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही के पोड़ैया गांव से सटे तिलैया डैम से शव मिला था। बुधवार को शव की पहचान अगवा हुए बैंक मैनेजर के रूप में हुई।
परिजन लगा रहे थे सकुशल वापसी की गुहार
अगवा होने के बाद से ही परिजन बैंक मैनेजर की सकुशल वापसी के लिए गुहार लगा रहे थे। बुधवार को जैसे ही शव की पहचान हुई घर में कोहराम मच गया।
जयबर्द्धन शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के कसार गांव स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे। 27 सितंबर की शाम उनका अपहरण कर लिया गया था।
परिजनों को अपहर्ताओं ने फोन कर पुलिस को जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी। जयबर्द्धन नालंदा जिले के बड़गांव स्थित दामनखंदा गांव के रहने वाले थे।
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।