बिग बॉस सीजन 12 में सबसे चर्चित जोड़ी अगर किसी की थी को वो थी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंथ की। दोनों की जोड़ी भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बनी हुई थी। हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स को देखकर लगता था मानो ये दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों लेकिन दोनों के भाई-बहन वाले रिश्ते में अब कुछ खटास आ गई है।

दरअसल, हाल ही में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है और यह कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि यह दोनों के फैन्स के लिए काफी शॉकिंग है, क्योंकि जो बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत जोड़ी कहलाती थी अब वही जोड़ी घर के बाहर बिल्कुल अलग ही दिखाई दे रहे हैं।
जब श्रीसंथ के दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बारे में वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- हां मैंने दीपिका को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि उन्होंने मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है।

मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। वो मेरी पत्नी हैं, मेरी शक्ति है और मेरा सपोर्ट है। श्रीसंथ ने आगे कहा, दीपिका के फैंस मेरी पत्नी और बच्चों को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहते हैं।
दीपिका को अपने फैंस से कहना चाहिए कि वो ऐसा न करें लेकिन दीपिका ने कभी भी इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं जब मेरे फैंस दीपिका को गलत कहते थे तो मैनें उन्हें कई बार रोका था। दीपिका मेरी बहन हमेशा रहेंगी, मैं रिश्तों की कद्र करता हूं।
अब ये देखना है कि दोनों भाई-बहन का ये रिश्ता क्या नया मोड़ लेता है, क्योंकि दीपिका पर यह इल्जाम पहले ही लग चुका है कि वो कैमरा देखकर श्रीसंत के साथ भाई-बहन कार्ड खेलती हैं।
