NAWADA : अवैध वसूली करते दो होमगार्ड जवान रंगे हाथ धराये

NAWADA : नवादा जिले के रजौली चेक पोस्ट पर रंगे हाथ रिश्वत के साथ दो होमगार्ड जवानों को दबोचा है. नवादा के प्रभार में एसपी मो. साफिउल हक ने जानकारी दी कि रजौली चेक पोस्ट पर दो होमगार्ड जवानों को कुछ लोग पैसे देते थे. उसी दौरान पुलिस गुप्त सूचना मिलते ही वहां पर पहुंची तो देखा की ट्रक चालक से दो होमगार्ड के जवान पैसा लेकर पॉकेट में रख रहे थे. जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। चेकिंग में दोनों होमगार्ड के पास से टोटल 23 हजार 5 सौ 57 रूपया बरामद किया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

नवादा एसपी ने कहा है कि यह बड़े पैमाने पर यहां पर वसूली की जाती है जल्द ही इसकी भी खुलासा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवान रामदेव प्रसाद व बिरजू प्रसाद को पैसा बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एसपी व डीएसपी ने सिरदल मेसकौर थाना क्षेत्र से लौट रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि चेक पोस्ट पर होमगार्ड के जवान अवैध रूप से वसूली करके पैसा रखे हुए हैं. जिसे एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों होमगार्ड को धर दबोच लिया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.