बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है । इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । शबाना को कुछ दिनों से सर्दी और खांसी थी । डॉक्टरों से जांच कराने के बाद पता चला कि वो स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं ।
शबाना अभी अस्पताल में हैं । शबाना इलाज के साथ-साथ इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं ।

शबाना का कहना है कि खुद के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है । इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है । शबाना ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है । स्वास्थ्य ठीक ना होने के बावजूद शबाना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं ।

उन्होंने अपनी बेटी जोया अख्तर की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ को लेकर ट्वीट किया था ।
