ऑनलाइन खाना कैंसिल करने के लिए किया फोन, खाते से गायब हुए 49000 रूपए

एक युवक ने जोमैटो से बिरयानी ऑर्डर किया था लेकिन कैंसिल कराने पर उसके खाते से 49 हजार रुपये से अधिक गायब हो गए हैं।

बिहार से निशांत राज नाम का युवक बंगाल घूमने आया था। यहां वह एक परिचित के यहां ठहरा था। एक दिन घर पहुंचने से पहले ही उसने एक प्लेट बिरयानी का आर्डर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो से कर दिया।

लेकिन घर पहुंचने पर देखा कि खाना बना हुआ है तो वह आर्डर कैंसिल करने के लिए जोमैटो के कस्टमर्स केयर का नंबर गूगल से सर्च किया। निशांत का कहना है कि नंबर पर कॉल करने पर उसे बताया गया कि कैंसिलेशन का पैसा आपके खाते में वापस आ जाएगा, इसके लिए एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

निशांत ने जैसे ही वह ऐप डाउनलोड किया, कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में उसके बैंक अकाउंट से तीन बार में 19999, 19999 और 9999 रुपये कटने के मैसेज आ गए। हालांकि निशांत को समझते देर नहीं लगी कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

Hackers

वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन न तो पुलिस और न ही साइबर अपराध शाखा में उसका मुकदमा दर्ज किया गया। सबसे खास बात तो यह है कि निशांत राज अब इसलिए और ज्यादा परेशान है कि अपराधियों ने उसे दोबारा कॉल करके बोला कि पुलिस से शिकायत कर लो, पैसे नहीं मिलेंगे। निशांत ने कहा कि अब वह दोबारा कभी कोलकाता आना पसंद नहीं करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.