पुलवामा अटैक/ भारतीय हैकर्स ने करीब 200 पाकिस्तानी वेबसाइट को हैक कर लिया

पुलवामा अटैक के बाद भारतीय हैकर्स ने करीब 200 पाकिस्तानी वेबसाइट को हैक कर लिया है। हैक हुई पाकिस्तानी वेबसाइट्स में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की भी वेबसाइट शामिल हैं। हैकिंग के अलावा कई वेबसाइट्स में हैकर्स ने रैनसमवेयर भी इंजेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस काम को I~Crew नाम की हैकिंग टीम ने अंजाम दिया है।

हैकर्स ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आतंकी घटनाएं नहीं रुकती हैं तो वे पाकिस्तानी साइबर को तबाह कर दिया जाएगा। हैकर्स ने इन 200 पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर हैकिंग के बाद तिरंगा झंडा लगा दिया है।

 

साथ ही हैकर्स ने घटना के विरोध में 200 पाकिस्तानी वेबसाइटों के होम पेज पर जलती हुई मोमबत्ती लगा दिया है। हैकरों ने इन वेबसाइट्स पर यह भी लिखा है, ‘हम 14/02/2019 कभी नहीं भूलेंगे। हम माफ कर दें? हम भूल जाएं? भारत कभी नहीं भूल सकता!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.