भारत में लग सकता है टिक टॉक जैसे चाइनीज ऐप पर प्रतिबन्ध

पुलवामा जैसी आतंकी घटनाएं देश को हर मोर्चे पर सतर्क होने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जमीनी आतंकवाद के बाद देश को सबसे बड़ा खतरा साइबर आतंकवाद से है। दुश्मन देश विभिन्न ऐप्स के जरिये लोगों के संवेदनशील आंकड़े चुरा सकते हैं।

इसके माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था या सुरक्षा को तबाह कर सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इन ऐप्स पर इंडोनेशिया सहित कई देशों में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

स्वदेशी जागरण मंच के को-कन्वेनर डॉ. अश्विनी महाजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे इस पत्र में कहा है कि चीन की कंपनियां भारत के हर बाजार में किसी भी कीमत पर घुसने की कोशिश कर रही हैं।

Swadeshi Jagran Manch

कई सौदों में वे इतने निम्न मूल्य पर समझौते कर रही हैं जितना कोई प्रोफेशनल कंपनी कभी नहीं कर सकतीं। संगठन की चिंता है कि यह सब चीन की सरकार की सह के बिना संभव नहीं हो सकता।

चीन की कंपनियां मोबाइल बनाने, ऐप्स डेवलप करने सहित अनेक काम में लगी हुई हैं। इससे संवेदनशील लोगों की सूचनाएं चीन जैसे देश को पहुंचने का खतरा बना हुआ है जो देश के लिए खतरा बन सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading