MUZAFFARPUR :  युवक की पिटाई से आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

 

MUZAFFARPUR : मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने की नीयत से मार-पीट कर मृत समझ कर बोरी में भरकर जिला स्कूल के मैदान में झाड़ियों के पीछे उसे फेंक दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बहलखाना रोड निवासी पीड़ित युवक मो० तम्मना के पिता ने बताया कि तम्मना अपने नानी के घर गया हुआ था जिसे कुछ लड़कों ने फोन कर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल में बुलाया और उसको मार मार कर अधमरा कर दिया और बोरा में बांध कर जिला स्कूल की झाड़ियों में फेंक दिया था। वहीं आरोपित युवक ने उसे मरा समझ कर फेंक दिया था। पीड़ित युवक के पिता नगर निगम के सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

वहीं अहले सुबह घायल युवक किसी तरह बहलखाना स्थित अपने आवास पहुंचा जहां से परिजनों ने उसकी गंभीर स्थिति देख परिजनों ने आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया। घटना से आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने नगर निगम के बहलखाना स्थित वर्कशॉप के समीप सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना पर मिठनपुरा थाना पुलिस सहित पूर्व वार्ड पार्षद एवं मोहल्लेवासियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर व कई पेड़ो पर खून के धब्बे और एक बोरा भी बरामद किया गया जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। मिठनपुरा पुलिस ने बोरा को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading