PURNEA : AK-47 तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट व कई हथियार बरामद

PURNIYA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 फरवरी को पूर्णिया पुलिस द्वारा बरामद किए गए दो यूबीजीएल और एक एके 47 मामले में एक मास्टरमाइंड मुकेश कुमार सिंह व लाइनर त्रिपुरारी सिंह समेत कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 4 बुलेट प्रूफ जैकेट समेत कई हथियार बरामद किया है। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जिले में एके-47 समेत भारी मात्रा में गोली और कई अन्य हथियार बरामद हुए थे।

इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ लीड मिलें। जिसके बाद तस्करी का मास्टर माइंड मुकेश व लाइनर त्रिपुरारी समेत 5 को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 4 बुलेट प्रूफ जैकेट, रायफल, पिस्टल और गोली बरामद हुआ है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.