जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है और कूटनीतिक पर उसे दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है।

केंद्र सरकार भी इस हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे सरकार ने हमारे हिस्से के पानी को रोकने का फैसला किया है जो पाकिस्तान में बहता था। हम पूर्वी नदियों के पानी को डायवर्ट करके जम्मू और कश्मीर और पंजाब में अपने लोगों को सप्लाई करेंगे।