लाश पर लव लेटर रख परिजन बोले-रेप केस झूठा,आंखें निकालकर भर दी मिर्ची

मोगा। मोगा में रेप का आरोप लगा मर्डर करने के मामले में बेहद दरिंदगीभरा रवैया सामने आया है। आरोपियों ने युवक की आंखें निकालकर वहां मिर्ची भर दी और फिर तेजधार हथियारों से काटकर करके उसे मरने के लिए फेंक दिया था। आखिर चार दिन बाद उसकी मौत भी हाे गई और पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम भी करा दिया, लेकिन उसे इस बेरहमी से मारा गया है, यह बात पुलिस ने छिपा ली। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका की तरफ से लिखे गए लव लेटर लाश पर रखकर डीसी ऑफिस में धरना दिया।


थाना मेहना में दर्ज केस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने बताया था कि 14 साल की नाबालिग लड़की ने गांव के युवक चमकौर सिंह पर रेप के आरोप लगाए थे। आरोप था कि एक बार रेप में कामयाब रहा तो 29 सितंबर को वह दूसरी बार फिर से पहुंचा और लड़की के घरवालों ने उसे मार-पीटकर घायल कर दिया, जिसे उसके परिजन छुड़वा ले गए। अस्पताल में ले जाने पर उसे पहले लुधियाना और वहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां 2 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चमकौर सिंह के भाई तरसेम सिंह के बयान पर 6 परिजनों सुरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, राजू, गब्बर सिंह व गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज लाश का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। चूंकि पोस्टमॉर्टम चंडीगढ़ में हुआ था, इसके चलते पुलिस की यह लापरवाही दबी रही कि युवक चमकौर सिंह की आंखें निकालकर उनमें मिर्ची भर दी गई थी।

गुरुवार शाम को चमकौर सिंह के परिजन डीसी ऑफिस पहुंच गए। वहां उन्हाेंने लाश पर वो लव लेटर रख पुलिस को कोसना शुरू कर दिया, जो उसकी प्रेमिका की तरफ से लिखे गए बताए जा रहे हैं। चमकौर की मां तेज कौर, पिता काला सिंह व बहन परमजीत कौर ने लड़की और उसके परिवार के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

उनका आरोप है कि वो लोग 29 सिंतबर को चमकौर सिंह को गांव में एक मोटर से जबरन उठाकर अपने घर ले गए। वहां श्री साहिब से दोनों आंखें निकाल ली, बाद में उनमें मिर्ची डालकर तसीहे दिए गए। इतना ही नहीं तेजधार हथियारों से बुरी तरह से घायल करके मरने के लिए सड़क पर फेंक दिया।

पता चलने पर परिजनों ने चमकौर को अस्पताल में दाखिल करवाया। चमकौर के परिजनाें का कहना था कि चमकाैर, उसके भाई और दोस्तों के खिलाफ दर्ज किया गया रेप का मामला झूठा है। पुलिस ने चमकौर सिंह के साथ की गई दरिंदगी को भी छिपाया। आखिर मजबूर होकर उन्हें धरना देना पड़ा।

उधर लगभग एक घंटे बाद धर्मकोट के डीएसपी अजय राज सिंह ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, तब कहीं धरना खत्म हुआ। इस दौरान चमकौर के परिजनों की तरफ से दिए लव लेटर्स को पुलिस ने जांच में जोड़ने का आश्वासन दिया है। इस बारे में डीएसपी अजय राज सिंह ने कहा कि मृतक चमकौर सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि शुक्रवार को पीजीआई से पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ जाएगी। इससे मामला साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading