ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी इवान विलियम्स छोड़ देंगे कंपनी के निदेशक मंडल

ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी इवान विलियम्स कंपनी के निदेशक मंडल से इस महीने के अंत तक बाहर निकल जाएंगे। कंपनी ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिभूति एवं एक्सचेंज आयोग को इसकी जानकारी दी।विलियम्स ने सूचना में कहा, ‘‘ये शानदार 13 साल रहे हैं और मुझे इस बात का गौरव है कि मेरे कार्यकाल के दौरान ट्विटर ने बहुत कुछ हासिल किया है।’’ विलियम्स अन्य परियोजनाओं पर ध्यान देने के लिये ट्विटर छोड़ रहे हैं।


गौरतलब है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे। उनके स्थान पर ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जाएगा।

Twitter Co-Founder Evan Williams

आईटी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डॉर्सी को 25 फरवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा था और कंपनी के ” कनिष्ठ अधिकारियों ” के साथ बैठक करने से मना कर दिया था। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में लोगों की डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के जरिए चुनावों में हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

ट्विटर के प्रवक्ता ने ई – मेल से भेजे बयान में शुक्रवार को कहा , ” हम सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर ट्विटर के विचार सुनने के लिए आमंत्रित करने के लिए संसदीय समिति का धन्यवाद करते हैं। ”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading