इस बैठक को लेकर कांग्रेस ने गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को आगे बढ़ा दिया था। सीडब्ल्यूसी की बैठक अहमदाबाद में 26 फरवरी को होने वाली थी, जिसे बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया गया।

चर्चा है कि 27 को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के जरिए विपक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का तालमेल बिठाना चाहता है।यह बैठक न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई है। कांग्रेस, टीडीपी, राजद समेत कई राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बुधवार को दिल्ली में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में वाम दल भी शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बैठक में पुलवामा आतंकी हमले और भारत द्वारा इस हमले का जवाब दिए जाने पर चर्चा होगी।
