


जाँचोपरान्त अनुमण्डलाधिकारी पूर्वी कुन्दन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये सभी बिन्दुओं के आलोक में संयुक्त रुप से जांच की गई है। जांच के क्रम में संचालक द्वारा एबीसी टाईप का 2 लीटर का फायर इस्टींगेचर दिखाया जो प्रतिष्ठान के हिसाब से सुरक्षा की दृष्टिकोण से अपर्याप्त था। मामले की जाँच रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी। जाँच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी जो अन्य प्रतिष्ठानों के लिये भी उदाहरण साबित हो।


मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत अति व्यस्ततम इलाके मोतीझील स्थित बाटा शोरूम में गत बुधवार को लगी भीषण आग से हुई लगभग पौने दो करोड़ की क्षति को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था. उन्होंने भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता और जिला अग्निशमन पदाधिकारी की एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था.

FILE PHOTO
हालाँकि टीम को 24 घंटों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए. इस बीच शहर के घनी आबादी में बसे 500 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निरिक्षणोपरांत लापरवाह दुकानदारों को अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए नोटिस भेजने की तयारी में जुटी है. संचालक संजीव झा ने घटना की बाबत जिला अग्निशमन विभाग और नगर थाना में शोरूम में लगी भीषण आग से लगभग 1.75 करोड़ की क्षति का लिखित आवेदन सौंपा है. जिसमे 1.30 करोड़ के जुते-चप्पल, पर्स-बेल्ट आदि और बाकी के शोरूम फर्नीचर और नगद रुपये जलने का उल्लेख किया है.
विदित हो की बुधवार दोपहर 12:45 में शहर के अति व्यस्ततम मोतीझील में संजीव झा की बाटा शोरूम के प्रथम तल पर बने गोदाम में दोपहर 1 बजे के आसपास शॉर्टसर्किट से भीषण आग लग गई थी, लगभग 5 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था. इस दौरान जिला का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर डटा रहा और स्थिति को पूर्ण नियंत्रित रखा.
