MUZAFFARPUR : बिहारी कंधे पर एक बार फिर भरोसा : मनोज

MUZAFFARPUR : आज शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित विजया बैंक, मुजफ्फरपुर की मुख्य शाखा परिसर में उपेंद्र कुमार को नेशनल आर्गेनाईजेशन ऑफ़ बैंक वर्कर्स के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर पुनः दोबारा मनोनीत किये जाने जाने के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर विजया बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने सभा का संचालन करते हुए कहा की उपेंद्र कुमार ऐसे पहले बिहारी हैं जो 11वीं बैंक वेतन वार्ता में बारह सदस्यीय टीम के एक सदस्य हैं. इन्होंने बैंक के अतिरिक्त शहर में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी बेहतरीन कार्य किया है.

 

इन्होंने हमेशा ही बैंक हित में, ग्राहक हित में कार्य किया है. सभा में ग्राहक राजेश्वर सिंह, योगेंद्र राइ, अतुल भारद्वाज, मनोज कुमार राम दास अलावे वरीय कर्मचारी पी एन प्रसाद, अरुण कुमार दास, अभिषेक ठाकुर, ध्रुवराज, अर्चना कुमारी, कुमारी शाम्भवी, अवधेश प्रसाद, सिंह, उमेश राय सहित मुजफ्फरपुर शहर के पूर्व उपमेयर सैयद माजिद हुसैन भी उपस्थित रहे. उन्होंने अपने सम्बोधन में विजया बैंक के ग्राहक सेवा की चर्चा करते हुए कहा की यह सब शाखा प्रबंधक मनोज कुमार जी के परिश्रम और अथक प्रयास से ही संभव हो सका है. सैफुद्दीन अयूबी ने भी ग्राहक सेवा के लिए शाखा प्रबंधक मनोज कुमार की सराहना की. शाखा स्तर पर आयोजित इस सभा में शहर के महत्वपूर्ण ग्राहक, कर्मचारीगण उपस्थित थे.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.