अक्षय कुमार हाल ही में एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां उन्होंने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस को अटेंड किया । अक्षय कुमार मीडिया के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं । लेकिन पहली बार वो इस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर पर भड़क गए । रिपोर्टर के एक सवाल ने ही खिलाड़ी कुमार को गुस्सा दिला दिया । दरअसल, ये कॉन्फ्रेंस अक्षय कुमार के एक खास प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए रखी गई थी ।
इस बीच रिपोर्टर ने अक्षय कुमार से अजय देवगन और पान मसाला ऐड के बारे में सवाल कर दिया । इस पर अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझसे ऐसा सवाल भी पूछा जाएगा ।’ इसके बाद अक्षय कहते हैं, ‘अगर मैं इस सवाल के बारे में सोचने पर अपनी पूरी जिंदगी भी लगा दूं तो भी मुझे जवाब नहीं मिलेगा ।’

अक्षय के जवाब देने के तरीके से साफ पता चला कि उन्हें ये सवाल सुनकर काफी गुस्सा आ रहा है । अक्षय के जवाब देने के बाद रिपोर्टर भी चुपचाप बैठ गया । बता दें कि अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक वेब सीरीज भी करने वाले हैं ।
पहली बार बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार वेब की दुनिया में कदम रखेगा । अक्षय कुमार का कहना है कि ये प्रोजेक्ट उन्होंने अपने बेटे आरव के कहने पर लिया है । सीरीज का नाम ‘द एंड’ है । यह एक थ्रिलर ड्रामा होगी ।
