बिहार में महागठबंधन पर अभी भी फंसा हुआ पेंच

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा कर लिया है लेकिन बिहार में महागठबंधन पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस, राजद और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्यूलर) और अन्य सहयोगियों में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक खींचतान चल रही है। बिहार में सीट बंटवारे में कांग्रेस की 10 से ज्यादा सीटों की मांग की है पर राजद इतनी सीट देने को राजी नहीं है। कांग्रेस ने 15 सीटों की मांग की है जबकि राजद लगभग 8 सीट तक देने को राजी है।

हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्यूलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिये बिहार में ‘महागठबंधन’ की सीटों के बंटवारे का एलान सोमवार को किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को गठबंधन सहयोगियों के बीच एक और दौर की चर्चा के बाद एलान किया जाएगा। बिहार कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कहा था कि सीटों के बंटवारे का ऐलान रविवार को होगा।

पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मांझी ने संवाददाताओं को बताया, हम (महागठबंधन) राज्य में लोकसभा चुनावों के लिये अपनी सीटों के बंटवारे का एलान किसी भी कीमत पर 18 मार्च को करेंगे। महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के अलावा उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, एचएएम(एस), शरद यादव का लोकतांत्रिक जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। विकासशील इंसान पार्टी पूर्व बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी ने बनाई है। मांझी ने कहा, दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। एक और दौर की बातचीत कल (रविवार को) पटना में होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading