MUZAFFARPUR जंक्शन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 48 बोतल देशी-विदेशी शराब बरामद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस के जांच टीम द्वारा विशेष जाँच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर रेल जिला अंतर्गत 11 जिलों के रेल थानों के माध्यम से तलाशी सह सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है.

रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष एस-ड्राइव अभियान के तहत तलाशी-जांच के दौरान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया.
जांच व तलाशी अभियान के दौरान रेल पुलिस ने जंक्शन के सर्कुलेटिंग से एक शराब तस्कर को 750 एमएल की विभिन्न ब्रांडों की 22 बोतल शराब के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर के शिवशंभू राय के रूप में की गई है.

साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित आरएमएस कार्यलय के निकट से भी एक शराब तस्कर को 750 एमएल की देशी मशालेदर शराब की 26 बोतलों के साथ पकड़ा. पकड़े गए तस्कर की पहचान मधुबनी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.