MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : शहरवासियों की शांतिप्रिय होली त्योहार निपटने के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने जिले के समस्त पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन मैदान में होली का त्यौहार रंग, उमंग और मौज के साथ मनाया. होली की मस्ती में सराबोर होकर बड़े और छोटे का पद भूलकर तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी नैयर हसनैन खान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने होली के गीतों के बीच एक दूसरे को रंग और गले लगकर होली मनाई. पुलिस अधिकारी सहित शहर के गणमान्य ने लोगों ने पहुंचकर होली का कार्यक्रम पूरा किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर व एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

होली के मौके पर गुरुवार को तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी नैयर हसनैन खान, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत पुलिस उपाधीक्षकों के जिले में भ्रमणशील रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गये. इस दौरान लोगों को सुरक्षित और नशारहित त्योहार मनाने की सीख भी देते नजर आये. पुलिसकर्मियों के जनमानस की सेवा में तत्पर रहने से जिलावासियों द्वारा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई जा सकी.

विदित हो कि जिले में शांतिपूर्ण होली को लेकर प्रतिबद्व जिला पुलिस ने शांतिपूर्ण होली मन जाने के पश्चात ही अगले दिन होली मनाये जाने का ऐलान किया था. इस दौरान जोनल आईजी नैयर हसनैन खान, पुलिस उपमहानिरीक्षक रविन्द्र कुमार और एसएसपी मनोज कुमार ने सभी को बधाई दी.
एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. सभी लोग इस कदर रंग में हो जाते है कि किसी से किसी का कोई भेद नहीं होता. बड़ा और छोटा सभी एक जैसे रंग में दिखते है. त्योहार दिलों के मनमुटाव को दूर करने में भी सहायक है. हर त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है.
