MUZAFFARPUR : डीएम-एसएसपी ने किया मोतीपुर के मतदान केन्द्रों का जायजा, कहा-निर्भय होकर करें मतदान

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा कि मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को सीधा जेल भेजा जाएगा। सभी प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिनियुक्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव को गंभीरता से लें तथा ड्यूटी मुस्तैदी से करते हुये आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायें।

जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष व वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से मोतीपुर में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से विमर्श कर प्रतिक्रियायें भी ली।

उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भय होकर मतदान करें, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मतदान के दौरान संभावित गड़बड़ी के मद्देनजर कई दिशा निर्देश भी जारी किये गये।

इसके बाद दोनों अधिकारी राजकीयकृत उच्च मध्य विद्यालय के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्र के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों के लिए निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों से असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिये।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष व एसएसपी मनोज कुमार ने दल बल के साथ सभी बूथों की सुरक्षा परखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने 18 वर्ष तक की उम्र के युवाओं के नाम सूची में शामिल करने पर बल दिया। डीएम ने कहा कि नए युवाओं को जागरूक कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराएं। इस दौरान विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading