
MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर जिला के तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के माधौल स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने जा रहे रेडियन कैश कलेक्शन सर्विस कर्मी से कथित रुप से 29 लाख रुपये लूट लिये गये। रेडियण एजेन्सी कर्मी मोटरसाइकिल से बैंक में नगद रुपये जमा कराने जा रहे थे। बताया जाता है की अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरो ने हथियार के बल पर कर्मियों से रुपये लूट लिये।

सूचना पाते ही तुर्की ओपी पुलिस मौके पर छानबीन करते हुये घटनास्थल और पैट्रोल पम्प पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हाईवे पर लूट की जानकारी मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणो समेत पैट्रोल पम्प कर्मी और रडियंस कर्मी से पूछताछ की। स्थानीय ग्रामीणो ने अन्यभिज्ञता जताते हुये मामले को संदेहास्पद बताया। वहीं रडियंस एजेन्सी कर्मी और पेट्रोलपम्प कर्मियों की बातों मे विरोढ़ाभास पाया गया।

एसएसपी ने बताया कि वादी के ब्यान एवं प्रारम्भिक जाँच से लूट का मामला प्रथम दृष्ट्या संदेहप्रद प्रतीत होता है। इस मामले मे पुलिस उपधीक्षक के नेतृत्व मे गठित जांच टीम मामले कि गम्भीर जाँच कर सही तथ्यों को सामने लाएगी।

पैट्रोल पम्प कैश लूट मामले में आपसी विवाद को वादी के बयान और प्राथमिकी के आधार पर बताया गया है वहीं मामले में वादी के द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। तुर्की ओपी में उक्त कलेक्शन कर्मी से गहन पूछताछ की जा रही है।एसएसपी मनोज कुमार ने मामले में आपसी विवाद और प्रथम दृष्य में मामला संगीन बताया है साथ ही उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से भागने की बात कही गई है वहाँ गहन वाहन जाँच की जा रही थी साथ ही रुपया ले जाने का ड्रिल भी नियम विरुद्ध था इतनी बड़ी राशि बाइक से क्यों ले जा रहा था इन बिंदुओं पर भी जाँच की जाएगी।
