राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद माजीद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई वार किए। मेमन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री गलत रास्ते पर चलने वाले आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं। उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद में प्रधानमंत्री रास्ते से नहीं चुना जाता।”
माजिद ने ये बात भाजपा के उस तंज के जवाब में कही है जिसमें भाजपा पूछती है कि गठबंधन को पहले यह बताना चाहिए की उनका प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पहले हर क्षेत्र से एक सांसद चुना जाता है। जिसके बाद वो सासंद मिलकर प्रधानमंत्री का चयन करते हैं। यही संवैधानिक प्रक्रिया भी है। उन्होंने कहा कि बहुमत के बाद ही कोई प्रधानमंत्री बनता है।

मेमन कई बार प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोल चुके हैं। बीते साल जब प्रधानमंत्री ने दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से इंदौर में मुलाकात की थी। मेमन ने तब भी प्रधानमंत्री की आलोचना की थी।
बोहरा समाज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी प्रवचन कार्यक्रम में कोई प्रधानमंत्री शामिल हुआ था।