
MUZAFFARPUR : बैंक ऑफ़ बरौदा को अब मिलेगा तीन की शक्ति, सार्वजानिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा भारत में बैंको को पहला तीन – तरफ़ा समेकन, संयुक्त बैंक के पास 9,500 से अधिक शाखाएँ, 13400 से अधिक एटीएम ,85000 से अधिक कर्मचारी होंगे ,जो 120 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेंगे और बैंक के पास 15 लाख करोड़ से अधिक का मिश्रित कारोबार होगा विविधतापूर्ण उत्पादों एवं सेवाओं की शृंखला की व्यापक पहुंच के चलते ग्राहकों को लाभ मिलेगा महत्वपूर्ण रूप से लगत एवं राजस्व सहक्रियाए

सभी कर्मचारी के हित की रक्षा की जाएगी
1 अप्रैल 2019 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक तीनो बैंको का एक में विलय हो जायेगा और भारत के सार्वजानिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक का निर्माण होगा।सितम्बर 2018 के अंत तक तीनो बैंको के बोर्ड्स ने इस समेकन के लिए लिखित अनुमति दे दी थी और यह प्रिक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली गई है. भारतीय रिजर्व बैंक की 30 मार्च ,2019 की तिथि की अधिसूचना के अनुसार , विजय और देना बैंक की सभी शाखाये 1 अप्रैल 2019 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओ के रूप में काम। करेगी। विजया और देना बैंक के जमाकर्ताओं सहित सभी ग्राहकों को उक्त तिथि के वाद से बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ग्राहक माना जायेगा। इस मौक़े मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय प्रबधक बानीब्रत विश्वाश, उपक्षेत्रीय प्रबंधक सी. पी.बी वर्मा, वरिष्ठ प्रबधक प्रतीक चतुर्वेदी, प्रबधक रजनीकान्त आदि उपस्थित रहे.
