पटना में पारा 41 डिग्री पार, मुजफ्फरपुर में अगले 48 घंटे में तेज आंधी-बारिश के साथ गिर सकते है ओला.!

पटना, मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ। उधर, तापमान बढ़ने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दोपहर में राजधानी की सड़कों पर कम ही लोग निकलते हैं।

ऐसा संकेत मिल रहा है कि मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव ले सकता है . उत्तर बिहार के इलाके में तेज आंधी-पानी के साथ ओला गिर सकता है. हवा की रफ्तार 50 – 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी. मौसम के मिजाज बिगड़ने को लेकर मौसम विभाग अलर्ट भी जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16, 17 एवं 18 को इस तरह की स्थिति हो सकती है. 17 को काफी तेज बारिश होने का आशंका है.

अगले 2 दिन तक भारी आंधी-पानी की आशंका
आइएमडी पटना के अनुसार, मंगलवार से 48 घंटे तक बिहार के कई जिलों में तेज आंधी-पानी का असर देखा जा सकता है. इससे मौसम में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव जारी  रहेगा. बिहार के कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.