
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वो लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है और पुलिस जांच का हवाला देती नज़र आती है. पिछले कुछ दिनों के भीतर लूट की कई घटनाओं के सामने आए सीसीटीवी फुटेज से डरावनी तस्वीर उभरकर सामने आती है.

पुलिस डाल डाल तो अपराधी पात-पात के तर्ज पर जुर्म को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस के दावों के बीच अपराधियों ने एक बार फिर से लूट की घटना को अंजाम दे दिया. चुनाव के मद्देनजर वैशाली में जहाँ एक ओर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं, वहीं बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को बौना साबित करते हुये हथियार के बल पर रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से 9.71 लाख रुपये लूट लिये. पेट्रोल पंपकर्मी बिक्री के रुपयों को बैंक में जमा कराने जा रहे थे. अपराधियों ने घटना गंगाब्रिज क्षेत्र में गर्दनिया चौक के पास घटना को अंजाम दिया है. घटना की वरदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

लूट की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने कहा कि सभी वरदात की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है.

गौरतलब हो कि बिहार में लगभग रोजाना ही अपराधी लूट जैसी वरदातों हो अंजाम दे रहे है. 23 मार्च को अपराधियों ने वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र गोढिया पुल के समीप एक कथित ठेकेदार को और जढुआ के समीप पटना के स्वर्ण व्यवसायी को लूट के दौरान गोली मार दी थी वहीं 14 मार्च को बिजली विभाग का पैसा जमा कर लौट रहे 2 होमगार्ड जवान को लूट में विफल होने पर गोली मार दी थी.

जिस तरह बेखौफ होकर अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधकर्मियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जाने के बावजूद आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. लगातार हो रही लूट की घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.
