30 साल के हुए तेजप्रताप यादव, अपने दोस्तों के साथ काटा केक….

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव  (Tej Pratap Yadav) का आज जन्मदिन है. आज 30 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.  तेजप्रताप यादव को उनके छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी विश किया. तेजप्रताप को बर्थ डे विश करने के बाद तेजस्वी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए. और उन्होंने कहा कि शाम को जाकर उनसे मुलाकात भी करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप ने इस बार अपना जन्मदिन पटना के सरकारी आवास स्ट्रैंड रोड में ही मनाएंगे।

ऐश्वर्या ने दी उन्हें जन्मदिन की बधाई

आपको बता दे की पिछले साल तेजप्रताप के जन्मदिन के दो दिन बाद ही उनकी सगाई हुई थी. तब तेजप्रताप ने कहा था कि ऐश्वर्या ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने कहा कि उनका फोन आया था और उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी है.

पिछले साल जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप ने पटना के यारपुर की दलित बस्ती में गरीब और दलित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था. ऐसे में हो सकता है कल भी वो गरीब बच्चों के साथ भी मनाएं. खैर जो भी हो. लेकिन ऐसा पहली बार है कि तेज प्रताप यादव अपनी फैमली के साथ नहीं होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.