पटना के फतुहां स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मंच गया, जब इस्लामपुर-पटना पैसेंजर ट्रेन के बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दवंग ASI ने एक महिला, बच्चे और उसके भाई की जमकर पि’टाई कर दी। वही घटना से गुस्साए ट्रेन में सवार लोगों ने एएसआई की भी जमकर पिटाई कर दी, और उसे फतुहा जीआरपी को सौंप दिया।

घटना से गुस्साए यात्रियों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन का वैकॉम का’ट दिया, जिससे ट्रेन 45 मिनट तक फतुहा स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में मामला शांत होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्टेशन पर भी जमकर हंगामा मचाया।

वही मौके पर पहुंची फतुहा जीआरपी और फतुहा थाने की पुलिस ने आक्रोशित रेल यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। पुलिस ने आरोपी ISI को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि नालंदा निवासी निशा देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस्लामपुर पटना ट्रेन में सवार होकर पटना सिटी आ रही थी। इसी दौरान फतुहा स्टेशन के पास ट्रेन की सीट पर बैठने को लेकर बेगूसराय के रिफाइनरी थाने में तैनात एएसआई लक्ष्मी चौधरी के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद के क्रम में एएसआई लक्ष्मी चौधरी ने उनकी और उनके भाई की जमकर पि’टाई कर दी, जिससे की ट्रेन में सवार यात्री आक्रोशित हो उठे और वे स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाने लगे।।
ADVERTISEMENTS


