मरम्मत के दौरान दिल्ली एअरपोर्ट अपर एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान में लगी आग

दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एयर इंडिया के बोइंग 777 विमान में अचानक आग लग गई। विमान के ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में उस समय आग लगी जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या बी777-200एलआर में हुई। यह विमान दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहा था। हवाई अड्डे पर जब विमान का मरम्मत कार्य चल रहा था तब इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। यही वजह थी कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।

विमान के एसी मरम्मत कार्य के बाद उसे रवाना होना था। मगर विमान में अचानक आग लगने से उड़ान को रद्द करना पड़ा। 25 अप्रैल को रवाना होने वाली उड़ान अब गुरुवार को दस बजे के आसपास रवाना होगी। बोइंग विमानों को लेकर पिछले दिनों में कई घटनाएं ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर से सामने आई हैं।

 

इंथियोपिया में बोइंग विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरी दुनिया बोइंग विमान को लेकर अलर्ट पर हैं। चीन, इथियोपिया, सिंगापुर समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने बोइंग की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.